उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती पर एक नया मोड़, बनेगा सभी शिक्षकों के लिए एक ही आयोग
आप सभी को जल्द ही यह अपडेट मिलने वाला है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए अब सिंगल चयन आयोग बनाया जाएगा चाहे बात प्राथमिक शिक्षक की हो या माध्यमिक शिक्षक की या फिर अल्पसंख्यक शिक्षक की सभी की भर्ती के लिए सिर्फ एक ही शिक्षा चयन आयोग होगा यह आदेश उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के द्वारा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में माननीय श्री मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक बड़ा कदम लिया है जिसमें शिक्षको को पारदर्शी बनाने के लिए योगी सरकार के द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में एक नए चयन आयोग का गठन किया जाएगा जिसमें प्राथमिक माध्यमिक उच्च और प्राविधिक महाविद्यालयों के साथ-साथ जितने भी अल्पसंख्यक मदरसे चल रहे हैं उन सभी में शिक्षकों की भर्ती का आयोजन सिर्फ एक ही शिक्षा चयन आयोग करेगा।
अभी तक के सफर में आप सभी ने देखा की प्राथमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए अलग बोर्ड है माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अलग है और अल्पसंख्यक के लिए अलग बोर्ड बना हुआ है लेकिन आपको बता दें अब यूपी सरकार ने बहुत बड़ा डिसीजन लिया है जिसके चलते अब शिक्षकों में पारदर्शिता आएगी।
बहुत जल्द बनेगा उत्तर प्रदेश में एकल शिक्षा सेवा चयन आयोग
उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जा रहा है जिसमें एकल शिक्षा सेवा चयन आयोग बनाया जाएगा और यह दिशानिर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सच्ची संस्थानों में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एकीकृत आयोग के गठन के सिलसिले में यह दिशा निर्देश दिए हैं माननीय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नए आयोग के स्वरूप अध्यक्ष और सदस्यों की हड़ताल आयोग की शक्तियों और कार्यों के संबंध में रूपरेखा तैयार करने के प्रस्ताव पेश किए हैं।
किन शिक्षकों की करेगा भर्ती नया शिक्षा चयन आयोग
उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल एवं असंबंध प्राथमिक विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक जूनियर हाईस्कूल और संबंध अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज अशासकीय सहायता प्राप्त हाई स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज राजकीय और सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक हाई स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज में विभिन्न श्रेणी के शिक्षक की भर्ती यह चयन आयोग करेगा।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि बेसिक माध्यमिक एवं उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग पदाधिकारी बोर्ड तथा आयोग गठित है उनका कहना था कि परीक्षा प्राधिकारी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा और कई सारे चयन आयोग के द्वारा शिक्षकों का चयन किया जा रहा है इन सभी को आपस में मिलाकर सरकार सिर्फ एक शिक्षा सेवा चयन आयोग बनाएगी।
इस शिक्षा सेवा चयन आयोग से मिलेगी शिक्षक भर्ती में पारदर्शिता और समय के अनुकूल होगी शिक्षकों की भर्ती देखा गया है बहुत सारे विद्यालयों में अधिकतर पद खाली पड़े रह जाते हैं और सरकार की तरफ से उस पर भर्ती का ऐलान नहीं किया जाता क्योंकि अलग-अलग बोर्ड होने की वजह से समय से खाली पदों की सूचना नहीं पहुंच पाती इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से यह ऐलान किया जा चुका है कि जल्द से जल्द 1 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को बनाया जाए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें